इंदौर के तालाब में डूबने से इंटर के छात्र की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
उरई, मई 18 -- माधौगढ़, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुरपतिपुरा गांव के रहने वाले इंटर के छात्र की इंदौर स्थित टिगरिया बादशाह तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर जब छात्र का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। छात्र का परिवार इंदौर में सब्जी का कारोबार करता है। छात्र भी वहीं परिवार के साथ रहता था।तहसील क्षेत्र के ग्राम सुरपतिपुरा निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन सिंह परिवार के साथ इंदौर में रहकर सब्जी का कारोबार करते हैं। उनका पुत्र कृष्णा सिंह इंटर का छात्र था। बताया गया कि रविवार को कृष्णा अपने दोस्तों के साथ बाढ़ गंगा स्थित टिगरिया बादशाह तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कृष्णा ने बचाने के लिए आवाज लगाई तो साथियों ने उसे बचाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.