इंदौर, जनवरी 10 -- इंदौर के सरकारी महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में नर्स की लापरवाही से एक डेढ़ महीने के नवजात का अंगूठा कट गया। हादसा बुधवार को तब हुआ जब नर्स कैंची से बच्चे का 'कैनुला' हटा रही थी। अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद गंगोरिया ने बताया कि ऑपरेशन के जरिए नवजात का अंगूठा दोबारा जोड़ दिया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। लापरवाही बरतने वाली नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। 3 वरिष्ठ नर्सों का एक महीने का वेतन काटने का आदेश दिया गया है। जांच के लिए एक समिति बनाई गई है।कैनुला निकालते समय घटना एमवाय अस्पताल के डीन डॉ. अरविंद गंगोरिया ने जानकारी दी कि यह घटना बुधवार को हुई। अस्पताल में कैनुला निकालते समय एक नर्स की लापरवाही की वजह से बच्चे का अंगूठा कट गया। डेढ़ महीने के इस मासूम बच्चे को निमोनिया के कारण गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.