इंदौर, मार्च 18 -- इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण आग लई। इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद वह फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर देर रात से मौके पर मौजूद हैं। कलेक्टर सहित अला अधिकारी मौके पर स्थित संभालने का काम कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ी आग बुझाने में जुटी है। घर से अभी तक 6 लाशें निकाली गई हैं। एसडीईआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशनजारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.