इंदौर, फरवरी 28 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार सुबह शहर के सीआरपी लाइन क्षेत्र में प्रशासन ने एक कठोर और निर्णायक कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए बुलडोजर वाली 'सर्जिकल स्ट्राइक' को अंजाम दिया। दो पोकलैंड मशीनों, चार डंपरों और एक दर्जन से अधिक पुलिस वाहनों के साथ राजस्व और नगर निगम का दस्ता तड़के ही मौके पर पहुंच गया। प्रशासन ने बिना किसी दया या लचक के मस्जिद की अवैध बाउंड्री वॉल और परिसर के अंदर बने विशाल टीन शेड को चंद मिनटों में जमींदोज कर दिया। यह भी पढ़ें- इंदौर में ठेकों का ऑक्शन: टॉप-10 महंगी शराब दुकानें कौन-सी?, एक की कीमत 50 करोड़ जब मस्जिद के पूर्वी हिस्से को ढहाने की प्रक्रिया शुरू हुई तो मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया। माहौल गंभीर होते देख एसडीएम घनश्याम धनगर...