इंदौर की तर्ज पर निगम बनाएगा सेंट्रल स्टोर
गुड़गांव, अगस्त 5 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम अब देश के प्रमुख महानगरों-इंदौर और दिल्ली-की तर्ज पर अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने जा रहा है। शहर में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, जल आपूर्ति के बूस्टिंग स्टेशनों के खराब पंप बदलने और खुले सीवर के ढक्कनों को तुरंत लगाने जैसी नागरिक सुविधाओं के लिए अब रखरखाव करने वाली निजी एजेंसियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निगम प्रशासन इसके लिए एक अत्याधुनिक 'सेंट्रल स्टोर' तैयार करेगा। हाल ही में आयोजित वित्त एवं संविदा समिति की बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 98.70 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी गई है। इस पहल के तहत नगर निगम अपने स्वयं के मशीनरी संसाधनों और आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त इन्वेंट्री स्टोर में रखेगा। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: प्रत्येक वार्ड में लगेंगी 200-200 नई स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.