इंदौर, मार्च 19 -- Indore Fire: इंदौर में बुधवार को एक भयावह अग्निकांड हुआ, जिसने कुछ ही मिनटों में एक खुशहाल परिवार को उजाड़ दिया। हर गुजरते मिनट के साथ आग और मौत का तांडव बढ़ता गया। घटनाक्रम की टाइमलाइन दिल दहला देने वाली त्रासदी की पूरी कहानी बयां करती है। इस हृदयविदारक घटना में परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए।इंदौर अग्निकांड मिनट-टू-मिनट तड़के 3:30 बजे: घर में आग की पहली चिंगारी भड़की। देखते ही देखते यह चिंगारी भयानक लपटों में बदल गई। रबर कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। धुएं ने पूरे घर को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे सांस लेना तक मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- इंदौर त्रासदीः कैसे घर में रखे सिलेंडरों से मामूली हादसा भीषण अग्निकांड में बदला इस भयावह माहौल में भी मनोज ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पत्नी सुनीता ...