किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। मध्यप्रदेश के इंदौर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में किशनगंज शहर के 6 लोगों की मौत पर जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने गहरा दुख प्रकट किया है। घटना की जानकारी मिलते ही जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद मृतक परिवार के धर्मशाला रोड स्थित आवास पहुंचे। जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर मृतक के परिवार के लोगों को सहन करने की शक्ति दे। परिवार के प्रति हमारी पूरी संवेदना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.