इंदौर, मार्च 23 -- Indore Fire Tragedy: इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स में कारोबारी मनोज पुगलिया के घर हुए भीषण अग्निकांड ने जो तबाही मचाई, उसका सच अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के जरिए सामने आ गया है। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया था, लेकिन अग्निकांड का पांच दिन बाद जो खुलासा हुआ है, उसने इस त्रासदी को और भी भयावह बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन मौतों की वजह करंट नहीं, बल्कि जहरीला धुआं और आग की लपटें बनीं। भीषण अग्निकांड की विभीषिका में मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन और बिहार से आए साले विजय सेठिया का पूरा परिवार जिंदा जल गया। तिलकनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा के मुताबिक, सभी मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने और आग से झुलसने को ही मौत का कारण बताया गया है। यह भी पढ़ें- 'मैं उस दिन यहां होता तो.'; इंदौर अग्निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.