किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। इंदौर में किशनगंज शहर के 6 लोगों की घटना में मौत से किशनगंज में बुधवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। तेरापंथ समाज सहित मारवाड़ी समाज के लोगों में इस बात की चर्चा रही और सभी लोग इस घटना से स्तब्ध थे और दुख प्रकट करते दिखे। इस घटना पर सभी लोग चिंता जाता रहे थे थे। इंदौर में किशनगंज के कॉस्मेटिक व्यापारी विजय सेठिया उनकी पत्नी सहित 6 लोग की मौत बिल्डिंग में आग लगने से हो गई। इस घटना की सूचना बुधवार को जैसे ही किशनगंज के लोगों को मिली जिससे समाज में मातमी सनाटा पसर गया। इस घटना पर उद्योग व पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, तेरापंथ समाज के वरिष्ठ श्रावक व उद्योगपति डॉ. राजकरण दफ्तरी, माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, एमआरएफ टायर शोरूम के संचालक सं...