किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के 4 बजे घर में आग लगने से 7 लोगों की मौत का एक मुख्य वजह घर में डिजिटल लॉक का लगना बताया जा रहा है। किशनगंज के विजय सेठिया के परिजनों ने बताया कि मनोज पुगालिया के घर डिजिटल लॉक लगा था। घरेलु गैस सिलेंडर में आग लगने व विस्फोट होने की वजह से घर का बिजली आपूर्ति बाधित हो या जिससे घर का लॉक नहीं खुल सका तथा घर के अंदर मौजूद लोग घर में रह गये और सभी की आग में जलने से मौत हो गई। इस ह्दयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही किशनगंज में कोहराम मच गया। किशनगंज शहर के धर्मशाला रोड स्थित विजय सेठिया के मकान में सुबह से लोगों का आना जाना लगा रहा। पहले तो किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि एक परिवार में एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.