इंदौर, फरवरी 14 -- इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित भोलाराम मार्ग पर संचालित मूनलाइट कैफे में वैलेंटाइन डे के अवसर पर चलाए जा रहे एक ऑफर को लेकर देर रात विवाद की स्थिति बन गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कैफे पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई और परिसर में लगाए गए कागज हटवाए। सूचना पर पुलिस को भी अवगत कराया गया। जानकारी के अनुसार कैफे में ग्राहकों के लिए शायरी प्रतियोगिता रखी गई थी। बताया गया कि चयनित कपल को शहर के मल्टीप्लेक्स पीवीआर सिनेमा और आईनॉक्स की टिकटें देने की घोषणा की गई थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ शायरी लिखकर पर्चियां कैफे परिसर में लगाई थीं मगर जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली वे कैफे में पहुंचे और प्रतियोगिता को ही रुकवा दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कहना था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.