धनबाद, फरवरी 13 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता इंदू रानी दुबे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की नई प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर बनी हैं। रेलवे बोर्ड से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। वह वर्तमान पीसीओएम प्रभात कुमार की जगह लेंगी। प्रभात कुमार का तबादला सेंट्रल रेलवे में पीसीसीएम पद कर दिया गया है। इंदू रानी 1993 बैच की इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) अधिकारी हैं। वह फिलहाल ईसीआर में ही पीसीसीएम थीं। एक साल पहले वह पुणे रेल मंडल की डीआरएम भी रह चुकी हैं। अप्रैल 1996 में सोनपुर रेल मंडल से उन्होंने एओएम कोचिंग के रूप में रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। वह इज्जतनगर में एओएम और सीनियर डीसीएम गोरखपुर में एसटीएम, वाराणसी डिवीजन में डीसीएम और लखनऊ डिवीजन में डीओएम, सीनियर ईडीपीएम, सीनियर डीसीएम व सीनियर डीओएम के पदों पर रह चुकी हैं...