वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ से संबद्ध शिक्षा विभाग की वाराणसी शाखा का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को पीडब्ल्यूडी स्थित महासंघ भवन में हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें इंदु सिंह को अध्यक्ष, संतोष कुमार को मंत्री, चंद्रशेखर गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवनाथ यादव को कोषाध्यक्ष, राधेश्याम सिंह को ऑडिटर चुना गया। इन्हें शपथ दिलाई गई और दायित्व ग्रहण कराया गया। इस दौरान हुई बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को संगठित रूप से शासन और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...