रिषिकेष, मार्च 24 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 85वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्व. इंदिरा हृदयेश द्वारा किए गए कार्यों की जानकारियां दी। मंगलवार को अठूरवाला स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कांग्रेसियों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और आमजन के प्रति समर्पण प्रदेश की राजनीति में हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि डॉ. इंदिरा हृदयेश विकास और सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.