बहराइच, अप्रैल 1 -- बहराइच। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को तरणताल का शुभारम्भ किया गया। क्रीड़ा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने शुरुआत कराई। गुरुवार से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक (बालकों/ पुरूषों) व सायं 4 बजे से 5 बजे तक बालकों/पुरुषों तथा 5 बजे से 6 बजे तक केवल बालिकायें एवं महिलायें प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। इस अवसर पर अनुपमा धानुक उप क्रीड़ाधिकारी, रोहित सिंह जीवन रक्षक, विनोद कुमार खेलो इण्डिया फुटबाल प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...