देहरादून, मार्च 31 -- इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के काम में ढिलाई और आए दिन निर्माण कार्य ठप होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सभी ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर परिवार सहित धरने पर बैठने की चेतावनी दी। सीपीएम के सचिव अनन्त आकाश ने उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत करवाया कि आए दिन इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का काम ठप हो रहा है। इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना अस्थाई इंदिरा मार्केट में शिफ्ट हुए लोगों को करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा ने कहा कि बीते कई सालों से कंपनी योजना के काम में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि 2016 में एमओयू हुआ था और तत्कालीन सरकार ने दो साल में योजना पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.