इंदिरा मार्केट पुनर्विकास कार्य ठप, आंदोलन की दी चेतावनी
देहरादून, जून 27 -- इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के कार्य में लगातार ढिलाई बरते जाने से नाराज प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने शनिवार को एमडीडीए के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास दिसंबर 2022 में किया गया था। लेकिन अब तक पहले ही चरण का काम पूरा नहीं हो पाया। बार- बार काम ठप हो रहा है। इसका खामियाजा व्यापारियों और योजना के अन्य लाभार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। सीपीआई (एम) के सचिव अनंत आकाश, सीटू के सचिव लेखराज, व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश सती, उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा समेत अन्य प्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.