लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- शहर के सदर चौराहे पर इंदिरा पार्क एक बार फिर अतिक्रमण को लेकर चर्चा में आ गया है। इस बार एक निजी स्कूल द्वारा पार्क के सामने लगाई गई होर्डिंग ने लोगों का ध्यान खींचा है। खास बात यह है कि होर्डिंग पर नीचे नगर पालिका द्वारा स्वीकृत भी लिखा है, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। बताते हैं कि कुछ माह पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों ने इंदिरा पार्क पर लगी होर्डिंगों को हटवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की थी और पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद तत्कालीन प्रभारी अधिशासी अधिकारी मनीषा धार्वे के निर्देश पर 12 मार्च को पार्क में लगी सभी होर्डिंगों को हटवा दिया गया था, जिससे इंदिरा पार्क अतिक्रमण से मुक्त होकर अपनी सुंदरता के लिए फिर से जाना जाने लगा था। लेकिन अब एक बार फिर से प...