बाराबंकी, फरवरी 25 -- निंदूरा। स्थानीय ब्लॉक से निकली इंदिरा नहर रेगुलेटर के तीन नंबर गेट का रस्सा बुधवार को पूर्वाह्न में टूट गया। जिससे गेट पूरी तरह से बंद हो गया। गेट बंद होने की वजह से तीन नंबर गेट से पानी का बहाव भी बंद हो गया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिस पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। हालांकि अभी तकनीकी खराबी को दूर करने की कवायद शुरू नहीं हो सकी है। रस्सा टूटने की जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहंुच गए। विकास खंड क्षेत्र से निकली शारदा नहर पोखन्नी रेगुलेटर के तीन नंबर गेट का रस्सा अकस्मात टूटने से गेट पूरी तरह से बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हेड से पानी अधिक आ गया तो गेट के पीछे शारदा नहर कटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि एक गेट बंद हो गया है। इस तकन...