देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। बसंत विहार थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी से एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी पांच मार्च की रात 9:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बसंत विहार थाना पुलिस ने बताया कि एएसआई सतीश सिंह को जांच सौंपी है, किशोरी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...