लखनऊ, जनवरी 6 -- फोटो---- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ पूर्वी विधानसभा के इंदिरा नगर सेक्टर 22 में विधायक ओपी श्रीवास्तव की पहल पर निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। कड़ाके की सर्दी में गरीब, असहाय, बुजुर्ग व जरूरतमंद लोगों को सकुशल तरीके से कंबल वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि इस भीषण सर्दी में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना उनका दायित्व ही नहीं, धर्म भी है। इस मौके पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया व नरेंद्र देवड़ी, पार्षद भूपेंद्र शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.