इंदिरा नगर में बाइक की टक्कर से रिटायर सूबेदार की मौत
कानपुर, मई 31 -- कल्याणपुर। इंदिरा नगर में शनिवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रिटायर सूबेदार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो हादसे के समय बाइक सवार युवक रेस लगा रहा था। दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरा नगर के मुखर्जी विहार निवासी 62 वर्षीय चंद्रकांत मिश्रा वर्ष 2011 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। परिवार में पत्नी नीलम मिश्रा, बेटे शिवम और सत्यम तथा बेटियां विजयश्री और दिव्या हैं। बड़ा बेटा शिवम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बैंक ऑफ इंडिया में प्रबंधक है, जबकि छोटा बेटा सत्यम एलएलबी का छात्र है। यह भी पढ़ें- स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकराई, छात्र की मौत बड़ी बेटी सीआरपीएफ में तैनात है। चंद्रकांत मिश्रा शनिवार सुबह रोज की तरह टहलने निकले थे। सुबह करीब सात बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.