लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। इंदिरा नगर में चाऊमीन कारीगर संतोष कुमार (40) ने घर में रोशनदान में चुनरी के सहारे फांसी लगा ली। मूल रूप से बाराबंकी के बघौली निवासी संतोष इंदिरा नगर के पंत नगर में साढ़ू के घर में पत्नी तारा के साथ रहता था। वह एक होटल में चाऊमीन कारीगर था। साले दिलीप ने बताया कि वह शराब का आदी था। शुक्रवार रात शराब के नशे में कमरे में चला गया। दरवाजा बंद कर लिया। सुबह होटलकर्मी उसे बुलाने आया तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो संतोष रोशनदान में चुनरी के सहारे लटका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.