इंदिरा नगर जैन मंदिर में पहली बार आठ दिगंबर मुनि एक साथ करेंगे चातुर्मास
लखनऊ, जुलाई 17 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के जैन धर्म अनुयायियों के लिए इस बार का चातुर्मास एतिहासिक होगा। लखनऊ की धरती पर पहली बार आठ दिगंबर साधु एक साथ एक ही स्थान पर चातुर्मास (वर्षाकाल साधना) करेंगे। दिगम्बर जैन परंपरा के आचार्य सुबल सागर जी महाराज अपने सात जैन मुनियों के साथ 19 जुलाई को मंगल चातुर्मास के लिए इंदिरा नगर, जैन मंदिर में मंगल प्रवेश करेंगे। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि आचार्य सुबल सागर के सानिध्य में 21 से 28 जुलाई तक अष्टानिका महापर्व इंदिरा नगर जैन मंदिर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि इस वर्ष चातुर्मास में नई युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए कई आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर ऋषभ जैन व संजीव जैन भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.