लखनऊ, जनवरी 25 -- इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसआईआर के काम में लगे बीएलओ व दूसरे कर्मियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सरकार से मांग की कि इस कार्य के लिए इन्हें विशेष मानदेय दिया जाए। महसमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बधाई दी। महासमिति की ओर से चलाये जा रहे अभियान के तीसरे चक्र में इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड के कनौसा इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एसआईआर का काम कर रहे 22 बीएलओ, कर्मियों को माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। सभी से अपील की गई कि कोई मतदाता बनने से छूटने न पाए, इसके लिए सामाजिक संगठन पूरा सहयोग दें। इस मौके पर महासमिति के अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष पीके जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष कैलाश जैन, संगठन सचिव महेश वाल्मीकि, क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.