हल्द्वानी, मार्च 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नगर निगम के वार्ड 32 इंदिरा नगर पश्चिमी और वार्ड 33 इंदिरा नगर पूर्वी के लोग सोमवार को नगर निगम पहुंचे। जहां निगम अधिकारियों ने उन्हें पीएम आवास योजना की जानकारी दी। बताया कि इसके लिए 19 मार्च से वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे।रेलवे के विस्तार के लिए वनभूलपुरा क्षेत्र में जमीन पर किए कब्जे को हटाया जाना है। इसमें इंदिरा नगर के वार्ड 32 और 33 में रहने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कब्जा हटाने से पहले पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। योजना के नियमों के अनुसार पात्र लाभार्थियों के आवेदन जमा किए जाएंगे। बताया कि इसके लिए सभी अपने जरूरी प्रमाण पत्र तैयार कर लें। कहा कि इसके बाद निर्धारित श्रेणी के अनुसार योजना का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर प...