इंदिरा नगर, मेट्रो सिटी में बिजली संकट से लोग बेहाल
लखनऊ, मई 14 -- राजधानी में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली संकट से जूझते रहे। पेपर मिल कॉलोनी मेट्रो सिटी में दोपहर के समय तीन घंटे तक बिजली ठप रही। इंदिरानगर सेक्टर-20 में रात 9.30 बजे से रात 11 बजे तक बिजली संकट से लोग परेशान रहे। वहीं सर्वोदय नगर में बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह 9 से 12 बजे तक आपूर्ति गुल रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डिफेंस कॉलोनी में एबीसी कंडक्टर जलने से घंटों संकट बना रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी खराब रही। इटौंजा के अटेसुआ गांव में मंगलवार से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जला होने के कारण ग्रामीणों को पानी और गर्मी से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसी तरह महोना में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया, हालांकि यहां विभाग ने ट्राली ट्रांसफार्मर लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की। अवर अभियंता अजय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.