इंदिरा चौक में हाइवा-ट्रक में भिड़ंत, सड़क पर बिखरा कोयला, 4 घंटे जाम रहा एनएच
लातेहार, जून 14 -- चंदवा प्रतिनिधि। इंदिरा चौक में शनिवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवा और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा सड़क पर पलटते हुए एक दुकान में जा घूंसी। जबकि ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान के बाहर लगे शेड से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों में कार्तिक कुमार, रिंकू यादव, झोबला भुईयां व श्रीराम दुबे के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- कोयला लदा हाईवा पलटा तो खुली निगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.