नई दिल्ली, जुलाई 25 -- बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आप पूरी दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। शाहरुख की फैन फॉलोइंग आज पूरी दुनिया में है। अपने करियर में शाहरुख ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही नहीं, शाहरुख अपने करियर में अब तक कई अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। शाहरुख को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वो एक गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन ये पूरी तरह से गलत है। शाहरुख एक समृद्ध और पढ़े लिखे परिवार से आते हैं। शाहरुख खान की मां मां लतीफ फातिमा खान, जो अपने समय की बेहद पढ़ी-लिखी और प्रभावशाली महिला हुआ करती थीं। यही नहीं, उनकी मां ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और इंग्लैंड से रैंक-होल्डर मजिस्ट्रेट भी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी मां का भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भी करीबी थीं।ताज मोहम्मद से पहले हुई थी इस क्रिकेटर...