नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी जल्द ही अपनी नई किताब के जरिए लोगों से जुड़ने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। इमरजेंसी के दौरान उसके बाद दोनों की भूमिका पर बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि लोग अक्सर आपतकाल के लिए संजय गांधी को कसूरवार ठहराते हैं लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। 'द हिंदू' को दिए एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर उनके कुछ वरिष्ठ साथियों का बहुत अधिक दबाव था। साथ ही सोनिया गांधी ने बताया कि किस तरह इंदिरा को अपने कुछ फैसलों का पछतावा भी था। यह भी पढ़ें- इंदिरा गांधी की गोद में राहुल, बगल में छोटी सी प्रियंका; पुण्य तिथि पर किया याद लिक कबता दें कि सोनिय...