रुडकी, नवम्बर 19 -- कांग्रेस कमेटी रुड़की के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने इंदिरा गांधी को देश की महान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे विश्व में भारत का डंका बजाया। जहां उन्होंने तटस्थ देशों का नेतृत्व कर दुनिया में चल रहे शीत युद्ध की राजनीति से भारत को अलग राह दिखाई। विश्व की शक्तियों को नकारकर दुनियां के मानचित्र पर एक नए देश को बनाने का काम किया। उनके प्रधानमंत्री काल में एटम बम, अंतरिक्ष में भारत का पदार्पण जैसे महान कार्य किए गए। यहां तक की उन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए अपनी जान तक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.