जमशेदपुर, मार्च 16 -- इग्नू (इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी) में सत्र जनवरी-2026 के लिए नामांकन की तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2026 तक कर दी गई है। साथ ही यह तिथि विस्तार री-रजिस्ट्रेशन के अभ्यर्थियों के लिए भी है अब वे भी 30 मार्च 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।मालूम हो की एडमिशन में सेमेस्टर बेस्ड प्रोग्राम को छोड़कर सबका नामांकन हो रहा है। उपरोक्त जानकारी करीम सिटी कॉलेज,साकची, जमशेदपुर में चलने वाले इग्नू के अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ फिरोज इब्राहिमी ने दी। उन्होंने यह भी बताया के जिन विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की सुविधा महसूस हो रही हो तो वे केंद्र से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.