नई दिल्ली, मई 1 -- बॉलीवुड के एवरग्रीन हीरो कहे जाने वाले देव आनंद ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त थी। देव आनंद की खास बात यह भी थी कि वह कभी किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटते थे। क्या आप जानते हैं कि एक बार वह प्रधानमंत्री के खिलाफ तक चले गए थे। इसके अलावा उन्होंने उनके खिलाफ अपनी एक अलग पार्टी तक बना डाली थी।इमरजेंसी और देव आनंद का किस्सा हिंदुस्तान टाइम्स की 2015 की रिपोर्ट के मुताबिक देव आनंद ने इमरजेंसी के सपोर्ट में दूरदर्शन पर बोलने से मना कर दिया था क्योंकि वह इसके खिलाफ थे। इतना ही नहीं इमरजेंसी के 2 साल बाद देव आनंद ने कुछ फिल्म ग्रुप पर्सनैलिटीज का ग्रु बनाया इंदिरा गांधी के खिलाफ। उन्होंने नेशनल पार्टी ऑफ इंडिया नाम की एक पार्टी भी बनाई। लेकिन बाद में इसे वहीं रो...