इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ेगा चुनाव, खालिस्तानियों ने पंजाब इलेक्शन के लिए दिया टिकट
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश रचने वाले के बेटा चुनाव लड़ेगा। जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल यानी वारिस पंजाब दे ने उसे 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ने इसके साथ ही पंजाब चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश के दोषी केहर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को फतेहगढ़ साहिब जिले की बस्सी पठाणा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। वारिस पंजाब दे ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में वारिस पंजाब दे के कार्यकारी अध्यक्ष और अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट के निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह भी खालसा मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.