प्रयागराज, नवम्बर 19 -- शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार सुबह आनंद भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित समारोह में पार्टीजनों ने राष्ट्रनेत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इंदिरा गांधी गुटनिरपेक्ष आंदोलन की प्रमुख हस्ती होने के साथ-साथ विश्व शांति की प्रतीक थीं। उन्हें भारत की सबसे करिश्माई और शक्तिशाली प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है। 20वीं सदी में उनके नेतृत्व, दूरदृष्टि और निर्णय क्षमता ने भारत की दिशा तय की। उनका सबसे बड़ा गुण निडरता था। चाहे बांग्लादेश का निर्माण हो, पोखरण परमाणु परीक्षण, जमींदारी उन्मूलन करने का निर्णय। उन्होंने उन सभी परंपराओं को चुनौती दी जो संवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.