मऊ, जून 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा कल्यानपुर में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी घोसी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने आरोप लगाया है कि ग्राम सभा कल्यानपुर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा को सड़क निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के हटाकर तोड़ दिया गया तथा उसके अवशेषों को असम्मानजनक तरीके से फेंक दिया गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। यह भी पढ़ें- अमेरिका में तिरंगे के कथित अपमान पर ट्रम्प सरकार क...