हल्द्वानी, नवम्बर 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई, जहां उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके संघर्ष, नेतृत्व और राष्ट्रहित में किए गए अद्भुत कार्यों को याद किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि इंदिरा गांधी की नीतियां, दृढ़ निश्चय और सेवा भाव आज भी सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कहा कि इंदिरा का संपूर्ण राजनीतिक जीवन राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों और अदम्य साहस का परिचायक रहा, जिसने भारत को आत्मविश्वास, स्थिरता और वैश्विक पहचान प्रदान की। पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमन्त ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.