नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- इंदिरा एकादशी आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ती है और पितृ पक्ष के दौरान आने के कारण इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। इस साल इंदिरा एकादशी 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ पितरों का स्मरण और उनके लिए तर्पण-पिंडदान करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन कुछ गलतियों से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता और पितरों की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।तामसिक भोजन करने से बचें इंदिरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन भोजन को लेकर भी विशेष सावधानी रखनी चाहिए। मान्यता है कि एकादशी पर तामसिक भोजन करने से पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है और पितरों की कृपा भी प्राप्त नहीं होती है। इसलिए इस दिन लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक चीजों को भोजन में शामिल करने से बचना...