कन्नौज, अप्रैल 30 -- छिबरामऊ। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों में रहने वाले परिवारों को कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं मिल रही, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को परेशान कॉलोनीवासियों ने हाथों में खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊपरी मंजिलों तक लंबे समय से पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जबकि निचले फ्लोर पर भी पानी का दबाव बेहद कम है। मजबूरी में लोगों को 400 से 500 मीटर दूर स्थित हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। तेज गर्मी में यह काम विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कठिन साबित हो रहा है। निवासियों ने बताया कि जल समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.