छपरा, सितम्बर 25 -- डीएम ने रिटायर लिपिक की पेंशन, उपादान और बकाया राशि से कटौती का दिया निर्देश मकेर के अंचल पदाधिकारी को वसूली की जिम्मेदारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। इंदिरा आवास योजना की सरकारी राशि के गबन के मामले में सारण डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। मकेर अंचल के सेवानिवृत्त लिपिक सुरेंद्र राम से 20 लाख एक हजार 689 रुपये की वसूली का आदेश जारी किया है। विभागीय जांच में सरकारी राशि के गबन का आरोप प्रमाणित होने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बिहार सरकारी सेवक नियमावली और बिहार पेंशन नियमावली के तहत उनकी पेंशन, उपादान और अन्य बकाया से राशि काटने का निर्देश दिया है। साथ ही मकेर के अंचल पदाधिकारी को वसूल की गई राशि अमनौर बीडीओ के नाम से संधारित सरकारी खाते में जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुरेंद्र राम के नजारत के प्रभार के दौरान गबन डी...