महेश पांडे, जून 25 -- देहरादून में इंदिरा अम्मा भोजनालय में मिलने वाली सस्ती थाली जल्द ही महंगी हो सकती है। विकास भवन कार्यालय से इंदिरा अम्मा कैंटीन की थाली की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।अभी तक एक थाली 30 रुपये में उपलब्ध थी जिसका दाम अब बढ़ाकर 50 रुपये करने का प्रस्ताव है। हालांकि सरकार सब्सिडी बढ़ाकर कुछ राहत देने पर भी विचार कर सकती है, ताकि अंतिम कीमत आम लोगों की पहुंच में बनी रहे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू, आज 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्टयोजना का मकसद और वर्तमान संकट उत्तराखंड में इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना वर्ष 2015 में शुरू हुई थी। इस योजना का उद्देश्य, गरीबों को सस्ता भोजन और महिलाओं को रोजगार देना था। कैंटीन में थाली तीस रुपये की है। इसमें सरकार 10 रुपये की सब्सिडी देती है जिससे लोगों क...