इंदिरापुरम विस्तार में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए फीडर बनेगा
गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। एनएच-9 से सटी इंदिरापुरम विस्तार योजना में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए बनाई गई योजना पर काम शुरू कर दिया है। यहां 11 केवी का फीडर बनाया जाएगा, जिसके लिए जीडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह से इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जीडीए ने इंदिरापुरम के पास इंदिरापुरम विस्तार योजना को लॉन्च किया था। बीते दिनों यहां काटे गए सभी 120 भूखंड एक ही बार में आवंटित हो गए थे। महंगे और अच्छे स्थान वाली इस योजना को लोगों ने हाथोंहाथ लिया था, क्योंकि यहां से दिल्ली और नोएडा समेत आसपास के सभी जिलों के लिए बेहतर संपर्क मार्ग हैं। भूखंडों के आवंटन के बाद यहां सीवर, नाली और सड़कों के कार्य जीडीए ने शुरू कराए थे। योजना को विद्युत आपूर्ति से जोड़ने के लिए अब अलग फीडर बनाने की तैयारी है। छोटी योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.