इंदिरापुरम में 33 केवी भूमिगत लाइन में आग, घंटों गुल रही बिजली
गाज़ियाबाद, मई 26 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। भीषण गर्मी के बीच ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। मंगलवार सुबह इंदिरापुरम के अभय खंड-एक में 33 केवी की भूमिगत बिजली लाइन में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। छह घंटे बाद लाइन की मरम्मत हुई तो फिर यहीं पर दोबारा फॉल्ट हो गया। करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति सुचारू की जा सकी। इस दौरान लोग भीषण गर्मी से परेशान दिखे। अभयखंड-1 में गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के पास सुबह करीब सात बजे तेज धमाके के साथ 33 केवी की भूमिगत लाइन से धुआं निकलने लगा। सेंट्रल वर्ज के नीचे पड़ी लाइन से निकली आग की चपेट में आकर पौधे भी जलने लगे। देखते ही देखते आग फैलने लगी और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ से बाल्टियों में पानी लाकर आग पर डाल काबू पाया। स्थानीय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.