इंदिरापुरम में तालाब संवारने की तैयारी, 20 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
गाज़ियाबाद, जून 20 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के मकनपुर गांव स्थित तालाब को नया स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 20 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यावरण को बेहतर बनाना है। योजना के तहत तालाब की व्यापक सफाई कर उसमें जमा गाद और कचरे को हटाया जाएगा। इसके अलावा तालाब के आसपास की भूमि का समतलीकरण कर सौंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाएंगे। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तालाब के प्राकृतिक स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए इसे अधिक आकर्षक और उपयोगी बनाया जाएगा। जल संचयन की क्षमता बढ़ाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे वर्षा जल का बेहतर संरक्षण हो सके। तालाब के आसपास हरित क्षेत्र विकसित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.