गाज़ियाबाद, मई 2 -- ट्रांस हिंडन , अफजल खान। इंदिरापुरम में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में खेल मैदान निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिप्रा सन सिटी में प्रस्तावित इस मैदान को समतल करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

खेल महोत्सव की शुरुआत इस मैदान पर ही नौ मई से इंदिरपुरम खेल महोत्सव का आगाज होगा। मैदान को तैयार करने में करीब 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इंदिरापुरम की शिप्रा सन सिटी सोसाइटी में इंदिरापुरम खेल एवं सांस्कृतिक समिति नौ मई से आठ जून तक इंदिरापुरम खेल महोत्सव का आयोजन करेगा। इस महोत्सव में क्रिकेट, कब्बडी, फुटबॉल, खोखो सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बड़ी संख्या में स्थानीय टीमें और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इंदिरापुरम खेल एवं सांस्कृतिक समिति क...