इंदिरापुरम थाने में तैनात हेड कांस्टेबल की बीमारी से मौत
इटावा औरैया, जून 5 -- बकेवर। मिलक गांव निवासी और गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह का इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस लाइन इटावा से पहुंची गार्ड टीम ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान व बड़े भाई सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 43 वर्षीय पुष्पेंद्र दिसंबर 2025 से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका लीवर खराब होने के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में लीवर ट्रांसप्लांट कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनका इलाज लगातार चल रहा था, लेकिन संक्रमण फैलने से उनकी हालत फिर बिगड़ गई। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर उन्होंने करीब पांच दिन पहले ही इंदिरापुरम थाने में दोबारा ड्यूटी जॉइन की थी। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.