गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। इंदिरापुरम के अभय खंड उपकेंद्र से जुड़े दो इलाकों में गुरुवार (आज) अगल-अलग समय पर एक-एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों पर आर रही पेड़ों की टहनियों की छटाई का कार्य किया जाएगा। आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह शटडाउन लिया गया है। जोन-तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि इंदिरापुरम अभयखंड उपकेंद्र की 11 केवी लाइन को छू रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इस कार्य के चलते अभय खंड-एक और ज्ञान खंड-एक के कुछ क्षेत्र में सुबह नौ से 10 बजे तक एक घंटे के लिए और ज्ञान खंड-एक के कुछ क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम के दो इलाकों में आज एक-एक घंटे के लिए विद्युत आपू्र्ति बाधित रहेगी इस...