नई दिल्ली, मई 25 -- गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित वसुंधरा सेक्टर-13 में मंगलवार शाम झुग्गियों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में एक दर्जन से अधिक झुग्गियां उसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।चार-पांच कारें जलकर खाक जानकारी के मुताबिक, आग खाली भूखंड पर बनी झुग्गियों में लगी थी। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में करीब चार से पांच कारें जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। यह भी पढ़ें- अलका लांबा को कोर्ट ने पाया दोषी, लेकिन बृजभूषण शरण को देखकर क्यों भड़क गईं?गैस सिलेंडर फटने से हड़कंप सूचना मिलते ही दमकल विभाग की क...