इंदिरानगर में मिली महिला के शव की हुई पहचान
लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ,संवाददाता। इंदिरानगर डी ब्लॉक में बीते गुरुवार को मिले महिला के शव की शिनाख्त शनिवार को परिजनों ने की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया।मृतका के ममेरे भाई रिजवान ने बताया कि हमीदाबानों (70) डी ब्लॉक इंदिरानगर में रहती थी। वह शक्ति भवन से रिटायर क्लर्क थीं। वह मकान में अकेले ही रहती थीं। बीती 14 मई को पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि एक मकान दो-तीन से बंद है और बदबू आ रही है। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से मकान का दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर गई तो देखा कि एक बुजुर्ग महिला का शव बेड पर पड़ा था। शव का कुछ भाग सड़ चुका था। इसके कारण बदबू आ रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को महिला के कमरे में तलाशी के दौरान मिले एक कार्ड पर लिखे न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.