इंदिरानगर में मंदिर की दान पेटी उठा ले गया चोर
लखनऊ, जुलाई 1 -- इंदिरानगर के संतपुरम में बने प्राचीन साईं चेतना सनातन धर्म मंदिर में चोरों ने देर रात परिसर का शीशा तोड़कर अंदर घुसे और दान पेटी कंधे पर उठाकर फरार हो गया। सुबह पूजा करने आए लोगों ने मंदिर से दान पेटी गायब देखी तो अफरातफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। वहीं, वजीरगंज इलाके में चोरों ने श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर को निशाना बनाया। ताला तोड़कर घुसे चोर ने एक दानपात्र तोड़कर नकदी भरी। उसके बाद दूसरा दानपात्र उठाकर फरार हो गया। संतपुरम स्थित प्राचीन साईं चेतना सनातन धर्म मंदिर वर्षों पुराना है। बुधवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो शीशा टूटा मिला। भीतर गए तो दान पेटी गायब थी। मंदिर ट्रस्ट ने चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप पर दी। जानकारी मिलते ही इंदिरानगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.